Kanpur Dehat: युवक की सिर कुचलकर नृशंस हत्या... शव पानी में फेंका, थाने से एक किमी दूरी पर हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में युवक की सिर कुचलकर नृशंस हत्या

कानपुर देहात में युवक की सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर शव को पानी में फेंक दिया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। अमराहट थानाक्षेत्र के कैनाल नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की ईंट से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

मूलरूप से औरया जिले के पाता गांव निवासी इमरान (22) वर्तमान में सिकंदरा थानाक्षेत्र के खोजाफूल में अपने मामा के यहां रह कर बाल काटने की दुकान पर काम करता था। बीती रात वह घर से किसी काम को कह कर गया था। वापस घर नही आया शनिवार की सुबह उसका शव अमराहट थाना क्षेत्र में कैनाल नहर में पड़ा मिला। पास में एक खून से सना पत्थर भी पड़ा मिला।
 
जिससे आशंका लगाई जा रही है कि पत्थर से हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।
 
इधर, घटना की जानकरी मिलने पर एएसपी राजेश पांडेय, सीओ प्रिया सिंह फोरेसिंक व कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि प्रथम द्रष्ट्टया कि पत्थर से कुचल कर हत्या की गई। हालांकि मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
 
मौत की खबर से बेसुध हुई मां
 
मृतक इमरान घर अकेला का बड़ा बेटा था। जो बाल कटिंग का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था, उसकी मौत की खबर मिलते ही मां हसीना बेसुध हो गई और कहने लगी अब कौन घर का खर्चा चलाएगा। कैसे  बेटी की शादी होगी, जबकि भाई की मौत से गुलप्सा, सानिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
 

ये भी पढ़ें- Kanpur: भाजपाईयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका; दी चेतावनी... बोले- 'पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी सोच समझ कर दें'...

संबंधित समाचार