Kanpur: भाजपाईयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका; दी चेतावनी... बोले- 'पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी सोच समझ कर दें'...
भाजपाईयों ने ईंट का जवाब पत्थर से देने की चेतावनी दी
कानपुर, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को परेड चौराहा के पास भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार ने चेतावनी देते हुए कहा कि पीएम पर सोच समझ कर टिप्पणी करें, अन्यथा ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।
पुतला दहन करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को केंद्रित कर ओबीसी समाज के ऊपर दिया गया बयान बेहद शर्मनाक और अभद्र है। पिछड़े वर्ग का समाज आपको इस टिप्पणी के लिए कभी माफ नहीं करेगा। राहुल गांधी को खुद यह नहीं पता कि नरेंद्र मोदी ने जिस वर्ग में जन्म लिया है उसको पिछड़ा उनकी कांग्रेस सरकार ने ही घोषित किया है।
जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी तरह से मोदी की बराबरी तो नहीं कर पाते हैं हमेशा उनको अभद्र भाषा का प्रयोग करके ना तो उनकी उम्र का सम्मान करते हैं और न ही उनके पद का सम्मान करते हैं। राहुल गांधी लगातार जो इस तरह की बयानबाजी करते हैं इससे हम सभी कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कपिल गुप्ता, शिवम कुशवाहा, उपेंद्र शुक्ला, अजय शर्मा, पुष्पांक यादव, स्वामी नाथ गिरी, प्रभात पाल, शिव साहू, अमित गुप्ता, शालिनी सचान, संध्या कटियार समेत अन्य मौजूद रहे।
