अमेठी: बसपा का साथ छोड़ सैकड़ों ने थामा कांग्रेस का दामन, ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई लोग थे आईटीआई संगठन में शामिल

अमेठी। कांग्रेस कार्यालय अमेठी में शनिवार को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने बसपा पार्टी एवं आरटीआई संगठन से इस्तीफा देकर किसान कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इसी के साथ उन्हें शपथ भी दिलाई गई। 

किसान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए विजय सिंह को विधानसभा किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो वहीं ध्रुव कुमार सिंह को विधानसभा महासचिव और जंग बहादुर यादव को ब्लॉक अध्यक्ष भादर और संतराम कोरी को भादर ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वहीं मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवमणि तिवारी व बृजेश मिश्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष संग्रामपुर द्वारा सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवायी गयी।

2024 लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी द्वारा सैकड़ों लोगों को किसान कांग्रेस पार्टी में शामिल करके पार्टी को मजबूत किया गया है। वही सैकड़ों लोगों को किसान कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद ओमप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि हमारी पार्टी इस बार पूरे दम-खम के साथ लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

19 फरवरी को हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं। अपार जन समर्थन के साथ एक बार फिर राहुल गांधी अमेठी के सांसद बनेंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: साकेत महाविद्यालय समिति के चुनाव पर लगा 'दाग', प्रक्रिया पर उठे सवाल

संबंधित समाचार