Unnao Crime: फंदे से लटकता मिला युवक का शव... भाई ने भी आग लगाकर दी थी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटकता मिला।

उन्नाव में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई ने भी आग लगाकर जान दी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली में एक 28 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह पारिवारिक जनों हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस में मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है मृतक के भाई ने भी आग लगाकर जान दी थी। मौत होने के बाद परिजन बेहाल है। 

कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर पतारी के रहने वाले त्रिलोकी का 28 वर्षीय बेटा सुनील की पत्नी 5 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था। शनिवार की सुबह वह घर के अंदर का मेन दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे से झूल गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले और पारिवारिक जनों को शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा तो फांसी के फंदे से लटक रहा था। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने सुनील के शव को फंदे से उतर जांच पड़ताल की। परिजनों की सहमति के बाद शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई है। आस पास के लोगों ने बताया कि मृतक के भाई ब्रह्मा ने भी 10 साल पहले घर में आग लगाकर जान दे दी थी। दस साल में दो बेटों की मौत होने के बाद घर में मौजूद परिजनों का हाल बेहाल है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन का प्लेटफार्म बदला, हड़बड़ी में एस्केलेटर से गिरी महिला; दुर्घटना में टूटा पैर...

संबंधित समाचार