बरेली: अब तेज वाहन दौड़ाने पर निरस्त होगा लाइसेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वाहन चलाने वालों के लिए अब संभागीय परिवहन विभाग ने अब एक सख्त नियम बना दिया है। सड़कों पर फर्राटा भरते पकड़े जाने पर जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि …

बरेली, अमृत विचार। शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वाहन चलाने वालों के लिए अब संभागीय परिवहन विभाग ने अब एक सख्त नियम बना दिया है। सड़कों पर फर्राटा भरते पकड़े जाने पर जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र, शहर या फिर विद्यालयों वाली सड़कों पर निर्धारित गति से तेज वाहन चलाता है तो उसका लाइसेंस निलंबित होगा। साथ ही वाहन का चालान कर जुर्माना अदा करना होगा।

सडकों पर दोपहिया, चार पहिया व भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित है। इसके बाबजूद लोग फर्राटा भरने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर संभागीय परिवहन और यातायात पुलिस नजर रखेगी। नियम तोड़ने पर ऐसे लोगों के खिलाफ चालान, लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इससे पहले शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह साइन बोर्ड लगा मॉनीटरिंग की जाएगी। आरपी सिंह ने बताया कि विभाग जल्द ही तेजी से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

संबंधित समाचार