बुलंदशहर: हत्या और लूटपाट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गत 2 फरवरी को गुलावठी अंडरपास के निकट की गई अय्यूब की हत्या के दो हत्यारों को सिकंदराबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि गत 2 फरवरी को अय्यूब नशे की हालत में सड़क पर पड़ा था।
इसी दौरान सनी एवं कौशेंद्र नाम के दोनों हत्यारों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। जब अय्यूब ने इसका विरोध किया तो दोनों अभियुक्तों उसके सिर पर ईट से हमला करके कुचल डाला था। पुलिस की जांच में दोनों हत्यारोपियो के नाम सामने आए जिन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से मृतक की बाइक व 1800 रुपए की धनराशि भी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें:-UP में अब लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के लिए पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, विधानसभा में एक्ट हुआ पास
