RO-ARO Exam: आरओ- एआरओ की परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, केंद्र व्यवस्थापक के अलावा किसी के पास नहीं रहेगा मोबाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए जिले में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार 11 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। यूपीपीसीएस द्वारा 11 फरवरी को परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 35 केंद्र बनाये गए हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर और अंदर सख्त सुरक्षा का पहरा रहेगा। केंद्र व्यवस्थापकों ने शनिवार को परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया।

पीबीपीजी कालेज सिटी में आरओ,एआरओ की परीक्षा सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य प्रो.अमित कुमार की अध्यक्षता में तैयारी बैठक की गई। सह केंद्र व्यवस्थापक प्रो.ब्रम्हानंद प्रताप सिंह ने ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा सम्बंधित निर्देश दिए। बताया कि किसी भी कार्मिक, परीक्षार्थियों को मोबाइल व अन्य कोई यांत्रिक, इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक कमरे में दो कक्ष निरीक्षक अवश्य रहेंगे। अगर कमरे बड़े हैं तो प्रत्येक 24 अभ्यर्थी पर एक शिक्षक लगाए जाएंगे। 

ड्यूटी में महाविद्यालय के अलावा बाहरी कार्मिक भी ड्यूटी में रहेंगे। इस दौरान प्रो.उपेंद्र सिंह,रश्मि सिंह, डा.केके सिंह,डा.राजीव कुमार सिंह,डा.सीपी पांडेय, प्रणव ओझा,अरविंद सिंह, डा. शिव प्रताप सिंह,अजीत सिंह, नीरज पांडेय,डा.अशोक वर्मा डा.अमृता सिंह, डा.कुलदीप सिंह,पवन कुमार सिंह,रवि प्रकाश सिंह,बालेंदु प्रताप सिंह,संकल्प सिंह आदि मौजूद रहे।

इन केंद्रों पर आयोजित हो रही है परीक्षा

जिन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है उसमें शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, केपी हिन्दू इण्टर कालेज, तिलक इण्टर कालेज, एमडीपीजी कालेज, सन्त अन्थोनी, मार्डन साइंस इण्टर कालेज, प्रभात एकेडमी, आत्रेय एकेडमी कटरा रोड, न्यू एन्जिल्स इण्टर कालेज फुलवारी, साकेत गर्ल्स पीजी कालेज दहिलामऊ, सरोजनी इण्टर कालेज कुसुमी, पीबी इण्टर कालेज सिटी, श्रीराम बालिका इण्टर कालेज चिलबिला,सेंट जेवियर्स स्कूल रंजीतपुर चिलबिला, इण्टर कालेज दिलीपपुर, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज लालगंज, आइंसटीन पब्लिक स्कूल लालगंज, अजब नारायण इण्टर कालेज कोहड़ा, डाल्फिन पब्लिक स्कूल छींटपुर, जगतपाल रंगनाथ इण्टर कालेज रामापुर कोहड़ौर,  संगम इण्टरनेशनल स्कूल कटरा, बीएसएस एकेडमी फुलवारी,डा. जयमंगल सिंह शिक्षण संस्थान भुपियामऊ, संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा, पीबीपीजी सिटी, एसपी इण्टर कालेज कुण्डा, तुलसी इण्टर कालेज बाबूगंज जमेठी, स्व.भगवत प्रसाद इण्टर कालेज तिलौरी, राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज लालगंज, हेमवती नन्दन बहुगुणा पीजी कालेज लालगंज, रामराज इण्टर कालेज पट्टी, कालूराम इण्टर कालेज षीतलागंज, पीजी कालेज पट्टी, व जीआईसी पूरबगांव शामिल है। परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। पहली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात किये जायेगें। इस सम्बन्ध में परीक्षा के नोडल अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।

आरओ एआरओ परीक्षा दिवस में ये वस्तुएं प्रतिबंधित

आयोग द्वारा जारी यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा दिवस दिशानिर्देश के अनुसार।अभ्यर्थियों को आभूषण और धातु की वस्तुओं की भी अनुमति नहीं है। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्लाइड नियम, लॉग टेबल, मुद्रित या लिखित सामग्री, कागज के टुकड़े, पेजर, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र के अंदर अन्य संचार उपकरण प्रतिबंधित हैं। यदि परीक्षार्थी यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा दिवस के किसी भी निर्देश का पालन करने में विफल रहते हैं, तो इसके परिणामस्वरूप अयोग्यता हो सकती है, जिसमें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंध भी शामिल है।

परीक्षार्थियों के लिए चीजें हैं अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को वैध एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट,एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र (उसी नाम के साथ जो कॉल लेटर पर दिखाई देता है), जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता कार्ड आदि। उपरोक्त वैध फोटो पहचान प्रमाण की एक फोटोकॉपी,एक पासपोर्ट साइज फोटो,व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल।

यह भी पढ़ें:-UP में अब लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने के लिए पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, विधानसभा में एक्ट हुआ पास

संबंधित समाचार