Budaun News: इसरो के युवा वैज्ञानिक ऐश्वर्या को मिला गोल्ड मेडल और युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंद्रयान-2 व चंद्रयान-3 में निभाई अहमद भूमिका, इंडियन सोसायटी आफ सिस्टम फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने किया पुरस्कृत

बदायूं, अमृत विचार: शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी ऐश्वर्या शंखधार इसरो में इंजीनियर वैज्ञानिक हैं। चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 मिशन में उनकी अहम भूमिका रही है। जिसके बाद वह गगनयान मिशन पर काम कर रही टीम में शामिल हैं। इंडियन सोसायटी ऑफ सिस्टम फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग संस्था ने तिरुवनंतपुरम में गोल्ड मेडल और युवा वैज्ञानिक पुरस्कार देकर उन्हें सम्मान दिया। 

इंडियन सोसायटी आफ सिस्टम फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने गोल्ड मेडल औऱ युवा वैज्ञानिक अवार्ड के लिए जटिल प्रक्रिया के बाद इसरो के दो युवा वैज्ञानिकों का चयन किया। इसमे बदायूं निवासी उप निबंधक कार्यालय में प्रलेखक धीरज शंखधार के बेटे युवा वैज्ञानिक ऐश्वर्या शंखधार शामिल रहे। संस्था ने कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें सम्मानित किया। 

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने उन्हें गोल्ड मेडल और अवार्ड दिया। वह अंतरिक्ष यान इंजन डिजाइन और इंजीनियरिंग पर काम कर रहे हैं। वह गगनयान मिशन के लिए आरसीएस थ्रस्टर्स डिजाइन टीम में हैं। उन्होंने उपग्रह तापमान भविष्यवाणी मॉडल और 100एन थ्रस्ट प्रोपेलेंट इंजन डिजाइन किया है। 

इससे पहले इसरों ने उन्हें वर्ष 2018 में उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया था। उनकी स्कूलिंग शहर के मदर एथीना स्कूल से हुई थी। वह मेधावी रहे हैं। उन्होंने मेडिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। वर्ष 2015 से इसरो में इंजीनियर वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई अभिषेक शंखधार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

यह भी पढ़ें- Budaun News: गन्ना माफियाओं पर विभाग ने कसा शिकंजा, बढ़ी चौकसी

संबंधित समाचार