बरेली पीएसी बटालियन में तैनात दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत, लखनऊ के निर्वाचन आयोग में लगाई गई थी ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/लखनऊ, अमृत विचार: बरेली के पीएसी आठ बटालियन में तैनात बिजनौर निवासी दरोगा विश्वेंद्र (39) की लखनऊ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी चार दिन पूर्व हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीएसी बटालियन में ड्यूटी लगाई गई थी। दरोगा के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पीएसी आठ बटालियन में तैनात प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि मूलरूप से बिजनौर निवासी दरोगा विश्वेंद्र बरेली में तैनात थे। चार दिन पहले उनकी निर्वाचन आयोग में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके लिए वह लखनऊ गए थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे दरोगा की नींद टूटी तो उनके सिर में तेज दर्द होने लगा। जिस वजह से वह कराहते हुए साथियों को बुलाने लगे। इसके बाद वह अचानक कमरे की फर्श पर अचेत हो गए।

आनन-फानन पीएसी जवानों ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जवानों ने आलाधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस को जानकारी दी। दरोगा के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। हालांकि, शनिवार देर शाम को परिजन दरोगा का शव लेकर बिजनौर के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें - बरेली: आईजी और एसएसपी ने बारादरी क्षेत्र ने किया पैदल मार्च

संबंधित समाचार