आगरा: ...तो क्या कर्ज से तंग तरुण ने उठाया परिवार के साथ खुद को खत्म करने का कदम? पुलिस को मिला अहम video!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा का थाना न्यू आगरा के लायर्स कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में तरुण चौहान द्वारा पहले अपनी मां और बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या के मामले में पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा है जिसमें तरुण खुद को डेढ़ लाख रुपए के कर्ज में डूबे होने की बात कर रहे हैं।

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद के मुताबिक तरुण चौहान आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में बनी एक pvc फैक्ट्री में बतौर मैनेजर काम करते थे। कंपनी में काम के दौरान बतौर मैनेजर करीब 1:30 करोड़ रुपए का माल बाहर की पार्टियों को दिया हुआ था जिसकी उधारी लंबे समय से नहीं मिल पा रही थी।

20 दिसंबर में घाटे के चलते कंपनी भी बंद हो गई। इसके बाद उनके सामने परिवार को चलाने और कर्ज को खत्म करने को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया । पुलिस को मिले वीडियो के मुताबिक तरुण ने इस कदम के पीछे यही कारण बताया है।

हालांकि पुलिस मामले में अभी तरुण चौहान की पत्नी से भी पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि तरुण चौहान की पत्नी कल ही खाटू श्याम के दर्शन करने राजस्थान गई थी, जो घटना की सूचना के बाद वापस पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें: गोंडा: अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में लगी आग, 20 बीघा फसल जलकर राख

संबंधित समाचार