शर्मनाक : कक्षा 8 की छात्रा की शिक्षक ने बनाई अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल-मामला दर्ज
आगरा, अमृत विचार। जिले के थाना पिढोरा इलाके में एक शिक्षक ने अपने पेशे को कलंकित किया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने कक्षा 8 की 12 वर्षीय छात्रा की अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक गंजनपुरा के एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक सतीश त्यागी पुत्र रामनिवास त्यागी निवासी गोपालपुर ने स्कूल में में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
शिक्षक ने छात्रा की और वीडियो बनाने के लिए उसपर दबाव बनाया साथ ही धमकी भी दी कि ऐसा नहीं होने पर उसके पिता और भाई को गोली से उड़ा देगा। डरी सहमी छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी शिक्षक सतीश त्यागी के विरुद्ध थाना पिढ़ौरा में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़ छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है ।
ये भी पढ़ें -अमरोहा: खुलासा...संपत्ति के लालच में बेटे ने पत्नी और नौकर के साथ मिलकर की थी पिता व बहन की हत्या
