लखीमपुर खीरी: गड़बड़ी...हाईस्कूल छात्रा के एडमिट कार्ड पर जेंडर लिख दिया मेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेंडर सुधारने की बात पर विद्यालय प्रबंधन ने पल्ला झाड़ा 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। मैगलगंज क्षेत्र के चौखड़िया रोड स्थित श्री पाल सिंह विद्या मंदिर इंटर  कॉलेज में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा चेल्सी शर्मा पुत्री अनिल कुमार शर्मा के कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड पर विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के चलते फीमेल की जगह मेल लिख दिया गया है, जिसके कारण छात्रा का सेंटर भारतीय इंटर कॉलेज मैगलगंज में पहुंचा है।

इस गलती के बारे में जानकारी होने के बाद छात्रा व उसके पिता ने विद्यालय प्रबंधन से जेंडर में सुधार कराने की बात की, तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि ये मेरी गलती नही है। अब जहां सेंटर गया है वहीं परीक्षा देनी पड़ेगी। जबकि छात्रा के कक्षा नौ के एडमिट कार्ड पर फीमेल लिखा हुआ है।

अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर विद्यालय से ये गलती कैसे हुई और इसका जिम्मेदार कौन है। जबकि छात्रा जेंडर बदले जाने से काफी परेशान है। छात्रा के पिता अनिल कुमार शर्मा ने एडमिट कार्ड के जेंडर में हुई त्रुटि का सुधार कराने के लिए डीएम व डीआईओएस को पत्र लिखा है। इस बावत डीआईओएस डॉ एमपी सिंह का फोन नहीं उठने से उनका पक्ष जाना नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरीः कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई आरओ-एआरओ परीक्षा, 8933 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा 

संबंधित समाचार