Farrukhabad: गर्म रोटी न मिलने पर बारातियों ने कन्या पक्ष के लोगों को जमकर पीटा... कुर्सियां फेंककर की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में गर्म रोटी न मिलने पर बारातियों ने कन्या पक्ष के लोगों को जमकर पीटा

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना शमसाबाद कस्बा क्षेत्र में आई बारात में गर्म रोटी न मिलने पर बारातियों ने हलवाई को रिवाल्वर दिखाकर जमकर मारपीट की। दूल्हे के दोस्तों ने कन्या पक्ष के लोगो को कुर्सियां फेंक फेक कर पीटा। जिससे आधा दर्जन से अधिक जनाती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दो दर्जन बारातियों को थाने ले आई। 

मोहल्ला चौहट्टा निवासी तुलाराम की बेटी सुधा की बारात 11 फरवरी को जनपद कासगंज के थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव सिरौठी निवासी संतोष के पुत्र शिवम लेकर आए थे। बारात रात में करीब 12 बजे जनवासे में पहुंचे। जिसमें कुछ बाराती शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने गर्म रोटी मांगी, इधर देर होने की वजह से तंदूर बुझ चुका था। इसलिए वेटर ने गर्म रोट नहीं होने की बात कही।

इस पर दूल्हे पक्ष के लोग व दोस्त भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए हलवाई को बुलाने के लिए कहा। इतना ही नहीं, थोड़ी ही देर बाराती मारपीट करने लगे। कुर्सियां फेंक-फेंककर जमकर पीटा। जिसमें कई लोग घायल हो गए।कन्या के भाई सुनील ने बताया कि बारातियों ने उसे व उसके पिता को गिरा-गिराकर पीटा।

बारातियों ने तोड़फोड़ कर करीब चार लाख रुपये का नुकसान किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दर्जन बारातियों को हिरासत में ले लिया।वहीं सुबह मोहल्ले के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। गांव वालों ने दूल्हे को पकड़ कर बैठा लिया। थानाप्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि दोनों पक्षो के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP: राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने से अवैध होर्डिंग्स की भरमार, एक ओर नगर निगम उतार रहा, दूसरी ओर से रातों रात टंग जा रहीं

संबंधित समाचार