महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण (65) ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी। 

ये भी पढे़ं- Farmers Protest: किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी, यातायात पाबंदियां लागू

 

संबंधित समाचार