बरेली: मेडिकल स्टोर से चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी क्षेत्र नवादा शेखान निवासी ओम प्रकाश मेडिकल स्टोर चलते हैं। शनिवार को रोज की तरह रात 10 बजे मेडिकल बन्द करके घर चले गए थे। शनिवार की रात चोरों ने किसी समय शटर काट कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार कि सुबह करीब 4 बजे रोड …

बरेली, अमृत विचार। थाना बारादरी क्षेत्र नवादा शेखान निवासी ओम प्रकाश मेडिकल स्टोर चलते हैं। शनिवार को रोज की तरह रात 10 बजे मेडिकल बन्द करके घर चले गए थे। शनिवार की रात चोरों ने किसी समय शटर काट कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

रविवार कि सुबह करीब 4 बजे रोड से गुजर रहे मंदिर के पुजारी ने देखा तो मेडिकल मालिक को फोन सूचना दी। मेडिकल मालिक ने आकर देखा तो सन्न रहे गए और बताया की गल्ले से 35 हजार की नकदी और सामान गायब है। चोरी की सूचना 112 पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने चोरों की छानबीन शुरू कर दी।

संबंधित समाचार