डोर टू डोर जाकर छूटे लाभार्थियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ: बृजभूषण 

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

कैसरगंज बीजेपी सांसद ने किया किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ

गोंडा। भाजपा किसान मोर्चा के तरफ से सोमवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि वह घर घर जाकर लोगों से संपर्क करें और जो लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं उन छूटे हुए लाभार्थियों को चिन्हित कर सरकार की योजना का लाभ दिलाएं। 

हलधरमऊ मंडल की बालपुर ग्रामसभा में आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रभान सिंह ‘संचित सिंह’ ने पं दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर इस ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथि संचित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एक गरीब परिवार से निकलकर आज इस पद पर पहुंचे हैं। उन्हें गरीबों की हर समस्या के बारे में जानकारी है। वह आम जनता की मूलभूत समस्याओं जैसे आवास, सड़क, बिजली, पानी, भोजन, शौचालय, आयुष्मान योजना के द्वारा इलाज की व्यवस्था में जुटे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने उपस्थित सभी किसानों से गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने और गौ पालन करने के लाभ बताए। संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन पुनीत सिंह जिला मंत्री भाजपा ने किया। 

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा में हजारों किसान और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देव नारायण मिश्र जिला महामंत्री किसान मोर्चा, सुरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, विपिन सिंह, रवि दूबे, बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा जिला मंत्री किसान मोर्चा, ऊषा तिवारी जिला कार्य समिति सदस्य, बेचू लाल कश्यप मंडल अध्यक्ष हलधरमऊ, मदन मोहन अन्नू बाबा, पवन सिंह, रितेंद्र पाल सिंह, चंद्र बदन तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, राम दल शुक्ल, श्रीचंद तिवारी, सालिकराम, आलोक सिंह, राशू आदि मौजूद रहे।

Untitled-41 copy

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला: साढ़े तीन लाख से अधिक किसानों को देगी मुआवजा

संबंधित समाचार