प्रयागराज: आशा बहू को थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर बी पॉल ने मांगी मांफी, खत्म हुआ प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज के कमला नेहरू हॉस्पिटल में बीते गुरुवार को आशा कार्यकर्ता से बदसलूकी और थप्पड़ मारने से आशा वर्कर्स में काफी आक्रोश है। जिसको लेकर सोमवार को आक्रोशित आशाओं ने बालसन चौराहे पर एकजुट होकर डॉक्टर बी. पॉल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जुलूस निकल कर कमला नेहरु अस्पताल का घेराव किया।

cats34

जहां डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आशाओं ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने आक्रोशित आशाओं समझाया और कुछ देर के बाद डॉक्टर बी पॉल ने पीड़िता को चेंबर मे बुलाकर माफी मांग ली। जिसके बाद आशा बहुओं ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया और वापस लौट गईं।

बता दें, रीवा की रहने वाली इंद्रकली तिवारी की बहन प्रतिमा तिवारी घूरपुर थाना क्षेत्र में सरंगापुर के पालपुर में रहती है। जोकि चाका ब्लॉक में आशा है। बीती 6 फरवरी को प्रतिमा तिवारी अपनी बहन इंद्रकली को कैंसर विशेषज्ञ डॉ. बी पॉल के पास दिखाने पहुंची थी। आरोप है कि उस दौरान जांच रिपोर्ट वापस मांगने पर आशाबहू को डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया था। जिससे आक्रोशित जिले भर की आशा बहुओं ने सोमवार को यूनियन के साथ एकजुट होकर बालसन चौराहे से कमला नेहरू अस्पताल तक जुलूस निकाला। साथ ही आशाओं ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके चलते आशाओं की गार्डों से नोकझोंक भी हुई। लेकिन फिर भी आशाओं को अंदर नहीं घुसने दिया गया। जिसके बाद आशाएं गेट पर ही नारेबाजी करती रहीं। उनकी मांग थी कि डॉक्टर बी पॉल उनसे माफ़ी मांगें। काफी देर चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने डॉक्टर बी पॉल ने पीड़िता को अपने चेंबर में बुलाकर माफ़ी मांग ली, जिसके बाद आशा बहुओं ने प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में डीएम की बड़ी कार्रवाई: गुंडा एक्ट के नौ अपराधियों को किया जिला बदर 

संबंधित समाचार