लोकसभा चुनाव 2024: RLD को लेकर सपा का बड़ा बयान, रालोद के अस्तित्व को लेकर उठाए सवाल? कहा- देना पड़ेगा जवाब...

लोकसभा चुनाव 2024: RLD को लेकर सपा का बड़ा बयान, रालोद के अस्तित्व को लेकर उठाए सवाल? कहा- देना पड़ेगा जवाब...

अमृत विचार, लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोक दल का सपा का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल होने को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में चर्चा बनी हुई है। आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का बीजेपी के साथ जाने को लेकर सपा ने निशाना साधते हुए कहा कि आरएलडी ने एनडीए गठबंधन में शामिल होकर अपने अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया है। 

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा कहलाते हैं। उन्होंने पूरा जीवन किसानों की लड़ाई लड़ी और आज पूरे देश का किसान परेशान है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के विरोध में काला कानून लेकर आई। वहीं कल भारी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। उन्होंने आरएलडी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज बीजेपी के साथ गए हैं और एनडीए का हिस्सा बने है, उन्हें किसानों और जवानों के सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि आरएलडी ने एनडीए गठबंधन में शामिल होकर अपने अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर लिया है। समाजवादी पार्टी किसान-मजदूर की लड़ाई को हमेशा लड़ती रहेगी।

देखें वीडियो:-

 

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की सपाईयों ने उठाई मांग, सपा दफ्तर के बाहर लगी होर्डिंग