बहराइच: इजराइल के लिए 120 श्रमिकों का हुआ चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के श्रमिकों ने दिया इंटरव्यू

बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ के आईटीआई में जिले के श्रमिकों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के द्वारा 120 श्रमिकों का चयन इसराइल जाने के लिए हुआ है। उनकी सूची श्रम विभाग कार्यालय में चश्पा कर दी गई है। ऐसे में श्रमिक अन्य कार्यवाही करवा कर इसराइल जा सकते हैं।

इजरायल की मांग पर केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न जनपदों से श्रमिकों को भेजने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जनपद के 400 से अधिक श्रमिकों ने श्रम विभाग में पंजीकरण करवाया था। श्रम अधिकारी सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि आवदेन करने वाले श्रमिकों का लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई में 23 जनवरी से प्रशिक्षण हुआ था। 

जिसमें पूरे प्रदेश के पांच हजार से अधिक श्रमिक शामिल हुए थे। दक्षता परीक्षा 30 जनवरी तक चला था। श्रम अधिकारी ने बताया कि जिले के श्रमिकों का दक्षता परीक्षा इजराइल और लखनऊ के अधिकारियों ने ली। जिसमें 120 श्रमिकों का चयन इजराइल जाने के लिए हुआ है। इनकी सूची जिला मुख्यालय भेजी गई है। 

श्रम अधिकारी ने बताया कि परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले श्रमिक छावनी बाजार स्थित श्रम कार्यालय में मेडिकल टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन पूरी करवा लें। जिससे इन सभी को इजराइल भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि अन्य जिन लोगों को इजराइल जाना है, वह सभी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-श्रीराम दर्शन यात्रा: सुव्यस्थित संचार के लिए लगाए गए 138 फोन, अयोध्या धाम में चल रहा बहुभाषी काल सेंटर

संबंधित समाचार