गोंडा: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बने देवेंद्र प्रताप सिंह यादव "दीपू"
यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने सौंपी जिम्मेदारी
गोंडा, अमृत विचार। जिले के पुराने सपा कार्यकर्ता व प्रधान बूढ़ा देवर देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने सोमवार को उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी। दीपू के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपने फ्रंटल संगठनों को विस्तार देने में जुटी है।
इसी क्रम में बूढ़ा देवरा गांव के ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह यादव "दीपू" को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दीपू यादव पिछले 25 सालों से समाजवादी पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। उनके कार्य और मेहनत को देखते हुए उन्हे यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बनाए गए देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपू यादव ने कहा कि वह मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड संगठन को गांव से मोहल्ले तक पहुंचाने का काम का काम करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर के समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेंगे। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-श्रीराम दर्शन यात्रा: सुव्यस्थित संचार के लिए लगाए गए 138 फोन, अयोध्या धाम में चल रहा बहुभाषी काल सेंटर
