UPPSC RO-ARO Exam: पेपर लीक मामले की एसटीएफ करेगी जांच, आयोग ने बनाई आंतरिक कमेटी
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी प्री परीक्षा 2023 का पेपर लीक होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर छा गया। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा की जांच कराने एसटीएफ से कराने का फैसला लिया है।
आयोग ने एसटीएफ से जांच के लिए शासन को सिफारिश भी भेजी है। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का भी गठन किया है। यह समिति जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी।
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के 58 जिलों के 387 केंद्रों पर रविवार को समीक्षा अधिकारी 2023 प्री की परीक्षा हुई थी। जिसमें प्रतापगढ़ जिले के राम अंजोर मिश्र इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी नकल करते रंगे हाथो पकड़ा गया था। पकड़े गये अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल के पास से एक ब्लू टूथ डिवाइस बरामद किया गया था।
परीक्षा के दौरान पेपर आउट होने के साथ कई आरोप भी लगाए गये थे। इसी मामले में गाजीपुर के एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने पेपर आउट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा था। हलांकि पकड़े गये अभ्यर्थी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
इस परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर तंज कसते हुए घेराव का प्रयास किया था। जिसके बाद परीक्षा का पेपर आउट होने के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस मामले में एक आंतरिक जांच कमेटी बनाकर जांच करने का फैसला लिया है। कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले की जांच एस टी एफ से कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-श्रीराम दर्शन यात्रा: सुव्यस्थित संचार के लिए लगाए गए 138 फोन, अयोध्या धाम में चल रहा बहुभाषी काल सेंटर
