Bareilly News: मेयर का सीएम को पत्र- महादेव हो कुतुबखाना पुल का नाम, उद्घाटन का समय भी मांगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मेयर उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नाथमय हो रही बरेली में बने स्मार्ट सिटी के तहत बने कुतुबखाना पुल का नाम महादेव पुल रखने का आग्रह किया है। नगर निगम की 16 फरवरी को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में मेयर ने कहा है कि कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक फ्लाईओवर स्मार्ट सिटी कंपनी बनवा रही है जो अब उद्घाटन के लिए तैयार है, साथ ही इसका नामकरण भी किया जाना है।

मेयर ने मुख्यमंत्री से जनता की मांग के अनुरूप नाथ नगरी में इस पुल का नाम महादेव फ्लाईओवर रखने का आदेश देने का आग्रह किया है। पुल का उद्घाटन करने की भी मांग की है। मेयर ने बताया कि पुल के नामकरण का प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी से कराने के लिए 16 तारीख को बैठक भी बुलाई है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: मृत मां का अंगूठा लगवाकर संपत्ति हड़पने की सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार