Bareilly News: मृत मां का अंगूठा लगवाकर संपत्ति हड़पने की सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

दूसरे बेटे ने एडीजी को शिकायती पत्र देकर थाना कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट

Bareilly News: मृत मां का अंगूठा लगवाकर संपत्ति हड़पने की सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली में फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृत मां का अंगूठा लगवाकर संपत्ति हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई। छोटे बेटे ने सौतेले भाई समेत सात पर आरोप लगाते हुए एडीजी से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

सिविल लाइंस निवासी मोहन गौड़ ने बताया कि उनके पिता हरिओम गौड़ की मौत चार जनवरी 1995 में हो गई। मां मुन्नी देवी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करती थीं। उनकी बहन राधा रानी गौड़ हैं। पिता की मौत के बाद स्टेट बैंक में कार्यरत छत्रपाल सिंह के साथ उनकी मां ने दूसरा विवाह कर लिया था। दूसरे विवाह के बाद मां ने 21 जनवरी 1995 को आदित्य विक्रम सिंह को जन्म दिया। उनकी मां उन्हें और बहन को विरासत करना चाह रहीं थीं। इसी बात को लेकर छत्रपाल से विवाद होने लगा। तब मां ने मई 2000 में छत्रपाल सिंह से तलाक ले लिया। 

मां के पास दो मकान सुभाषनगर, एक मकान संजयनगर, एक मकान चौपुला पर है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये की है। मां की मौत सितंबर 2021 को हो गई। बहन राधा के सामने ही आदित्य ने मां के शव का अंगूठा स्टाम्प पेपर पर लगा लिया। आरोपियों ने मृत्यु प्रमाण पत्र की तिथि में भी परिवर्तन कराकर अक्टूबर 2021 दर्शा दी। आरोपियों ने 15 सितंबर को फर्जी वसीयत भी तैयार करा ली। फर्जी दस्तावेज में गवाह आशा रानी, उत्कर्ष सक्सेना, एके सिंह और रविंद्र कश्यप, दुर्गा आदि हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: घटतौली पर नकेल...पूर्ति विभाग को मिलीं 800 ई-वेइंग मशीनें, मार्च में शुरू होगा राशन वितरण