मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहली पाली में गायब रहे 374 परीक्षार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गई। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की देखरेख में बाराबंकी के 11 केंद्रों पर यह परीक्षाएं कराई जा रही है। सुबह की पाली में आयोजित हुई सेकेंडरी अरबी और फारसी की परीक्षा में पंजीकृत 1639 में से 1265 पर छाती शामिल हुए। वही 374 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। जिला और संख्या कल्याण अधिकारी समेत नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों में पहुंचकर परीक्षा की शुचिता को परखा।

इस बार की मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न करने के लिए विभाग ने 11 केदो का चयन किया है। मदरसा बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आज पहले दिन मंगलवार को सुबह की पाली में सेकेंडरी अरबी और फारसी की परीक्षा कराई गई। पहली पाली में पंजीकृत 1639 में से 1265 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

इनमें सेकेंडरी अरबी के 812 तो सेकेंडरी फारसी के 827 परीक्षार्थी शामिल है। सेकेंडरी अरबी के 1999 तो सेकेंडरी फारसी के 175 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इस प्रकार पहली पाली में कुल 374 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकल विहीन और सूचिता पूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक  कल्याण अधिकारी बैलेंदु द्विवेदी समेत नमि सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण  किया। दूसरी पाली की परीक्षा अपराध 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:-रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार

 

संबंधित समाचार