Farrukhabad: माघ मेला में विशेष समुदाय के लोगों ने युवक-युवतियों को पीटा…पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में माघ मेला में विशेष समुदाय के लोगो ने मेला देखने आए युवक-युवतियों को पीटा

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा तट पांचाल घाट पर लगे मेला रामनगरिया में सोमवार को देर रात मेला देखने आए युवक-युवतियों की समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों का डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मारपीट करने वाले समुदाय विशेष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

मेला रामनगरिया में कल्पवाश कर रहे संत बटेश्वर दास ने बताया की बीच सड़क पर विशेष समुदाय के लोग चारपाई डाले बैठे हुए थे। जिस पर थाना जहानगंज के गांव मुरहास के रहने वाले गौतम ने विरोध किया तो हमलावरों ने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। अपने साथी को पिटता देख कुमारी अंजली व कुमारी रानी ने इसका विरोध किया, हमलावरों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

युवतियों को पिटता देख सन्त बटेश्वर दास मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि वह अगर मौके पर न पहुंच जाए तो हमलावर इन तीनों को जान से मार डालते। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। मेला रामनगरिया प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि हमला वर सोता बहादुरपुर के रहने वाले थे। जिनकी तलाश की जा रही।

उधर, महात्मा बटेश्वर दास में बताया कि मेला क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगो के मार पीट करने को लेकर सन्तो में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस हिरासत में सकरुद्दीन पुत्र शाकिर निवासी सोता बहादुरपुर थाना कादरी गेट व शमीन पुत्र यूसुफ निवासी मनिहारी सदर कोतवाली ने बताया कि मेला में वह लोग चूड़ी की दुकान लगाए हुए है। सोमवार की रात उनके परिजन भी मेला देखने पहुंच गए।वह सभी चारपाई पर बैठे हुए थे। यह लोग भी चारपाई पर बैठ गए। मना किया तो गाली गलौज करने लगे। इसी बात पर झगड़ा हो गया।

ये भी पढ़ें- Hamirpur: शादी के सात दिन बाद ही नवविवाहिता की मौत…परिजनों ने अप्राकृतिक कृत्य करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार