अम्बेडकरनगर: तालाब किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अम्बेडकरनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर रामगुलाम गांव का है। जहां मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब के किनारे मुख्य मार्ग के बगल एक व्यक्ति का शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया। शव की पहचान बबलू पांडेय (45 वर्ष) पुत्र रामसहाय पांडेय निवासी रामपुर रामगुलाम के रूप में हुई। बताया जाता है कि बबलू पांडेय कल बढ़ईपुर से हथिनालाला गांव में निमंत्रण में गए थे, जिसके बाद आज मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें;-रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार

संबंधित समाचार