गोंडा: बाल संरक्षण गृह का लापता छात्र बरामद, 4 दिन पहले स्कूल से हुआ था गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लापता छात्र की तलाश में जुटी थीं पुलिस समेत चार टीमें

गोंडा, अमृत विचार। नगर कोतवाली  क्षेत्र के पंतनगर स्थित कंपोजिट स्कूल से लापता हुए बाल संरक्षण गृह के छात्र उत्तम कुमार को मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया गया। उत्तम चार दिन पहले 9 फरवरी को स्कूल से अचानक गायब हो गया था। पुलिस के साथ बाल संरक्षण गृह की चार टीमें उसकी तलाश कर रही थी। छात्र की बरामदगी के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली है।  

नगर कोतवाली क्षेत्र के परेड सरकार स्थित बाल संरक्षण गृह में रहने वाला उत्तम कुमार (12) पंतनगर स्थित कंपोजिट स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र उत्तम कुमार चार दिन पहले 9 फरवरी को स्कूल से अचानक लापता हो गया था‌।‌ छात्र के लापता होने से बाल संरक्षण गृह के कर्मियों में हड़कंप मच गया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने नगर कोतवाली में छात्र के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

cats0

नगर कोतवाली पुलिस के साथ बाल संरक्षण गृह के कर्मियों की चार टीमें लापता छात्रा की तलाश में जुटी थी। गोण्डा, बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर नगर जिलों में टीमें भेजी गयी थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि लापता छात्रा को मंगलवार को शहर के एलबीएस चौराहे से बरामद कर लिया गया है।

उत्तम स्कूल से भटक कर बाहर चला गया था और पिछले 4 दिन से शहर में ही घूम रहा था। बरामदगी के संबंध में जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाल संरक्षण गृह के कोऑर्डिनेटर उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र की हालत सामान्य है और वह संरक्षण गृह के कर्मचारियों की अभिरक्षा में है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को मारी गोली, महिला की मौत, 6 अन्य गंभीर, गांव में दहशत

 

संबंधित समाचार