हरदोई: घर-घर पहुंच कर सरकारी योजनाओं का बताया सच, भाजपा का परिक्रमा कार्यक्रम शुरू
साण्डी विधानसभा के सुरसा मण्डल में हुआ कार्यक्रम
हरदोई। भाजपा ने परिक्रमा कार्यक्रम शुरू करते हुए सरकारी योजनाओं का सच बताने के लिए घर-घर परिक्रमा की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक प्रभाष कुमार ने साण्डी विधानसभा के सुरसा मण्डल के सुरसा गांव में घर-घर पहुंच कर लोगों को भाजपा की नीतियों और भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया साथ ही हाल-चाल पूछा।
इस दौरान वहां चौपाल भी लगाई गई। भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार 'सबका साथ सबका विकास' थीम पर काम कर रही है। हर पात्र को सरकारी योजना का भरपूर लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मंत्री अमित कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुमित सिंह, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रवेन्द्र कुमार सिंह,महामंत्री अमर प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान संजय सिंह भेरिया,अमरीश सिंह,मीडिया प्रभारी रविन्द्र पाल ,महेश, विनोद वर्मा, जितेन्द्र कुशवाहा व धीरज समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें;-रास चुनाव: सपा ने बनाया रामजीलाल सुमन, जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार
