अयोध्या : निगरानी के बीच आठ केंद्रों पर शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आठ केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल हुए एक हजार से अधिक परीक्षार्थी

अयोध्या, अमृत विचार। मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मदरसों में अध्ययनरत मुंशी मौलवी और कामिल फाजिल के छात्रों की परीक्षा मंगलवार से आठ केंद्रों पर शुरू हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में करीब एक हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। हालांकि तमाम दावों के बाद भी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं नहीं दिखी। यहां तक की परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे का भी इंतजाम नहीं रहा। हालांकि विभाग की ओर से शुचिता के लिए परीक्षा का दावा किया जा रहा है।
  
आगामी 21 फरवरी तक चलने वाली इन परीक्षाओं में जिले भर में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर केन्द्र व्यवस्थापकों और सहायकों को तैनात किया गया है। मंगलवार को पहले दिन प्रथम पाली की मुंशी और मौलवी की परीक्षा प्रातः आठ से 11 बजे तक हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक हुई। पहली पाली में परीक्षार्थियों की संख्या ढाई सौ से अधिक रही तो दूसरी पाली में छह सौ ने परीक्षा दी। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से दावा किया गया है कि कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह के अनुसार सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संचालित की जा रही है। कहीं से भी कोई गड़बड़ी नहीं है। वह स्वयं और अधिकारियों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

मदरसों की शुरू हुई परीक्षा में मंगलवार को पहले दिन रौनाही के मदरसा अलजामे अतुल इस्लामिया में दोनों पाली में 125 छात्र - छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि पहली पाली में 15 बच्चो ने परीक्षा छोड़ दी वह गैर हाजिर रहे। प्रधानाचार्य मोहम्मद मुर्तुजा खान ने बताया पहली पाली में मौलवी के 38 में से 23 ने परीक्षा दी तो दूसरी पाली में आलिम के 28 कामिल के 54 फाजिल के 20 बच्चे परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। जिन्होंने शांतिपूर्ण और नकल विहीन व्यवस्था में परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि इनमें 59 छात्राए शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : बारिश में दीवार ढही, मासूम की दबकर मौत

संबंधित समाचार