Fatehpur: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया संपर्क मार्गों का शिलान्यास; बोली- इंडिया गठबंधन से जुड़े लोग बीजेपी में होंगे शामिल...
फतेहपुर, अमृत विचार। केंद्र की मोदी सरकार लगातार सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कदम उठा रही है, संपर्क मार्गों को कैसे दुरुस्त किया जाए इसको लेकर सरकार पूरा रोड मैप तैयार कर रही है, जिसके देखते हुए फतेहपुर में आज लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ की लागत से बनने वाले 38 संपर्क मार्गों का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया।
इसके साथ ही साध्वी ने किसान आंदोलन को लेकर भी कहा कि सरकार के मंत्री लगातार किसान संगठनों से बातचीत कर रहे हैं उनकी सरकार किसान हितैषी है और किसानों को किसी भी प्रकार से समस्या नहीं होने दी जाएगी, वहीं साध्वी ने इंडिया गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, जो इंडिया गठबंधन से अलग नहीं हो रहे हैं वो टूटकर बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
