जीबीसी में शामिल होंगे अयोध्या के 75 उद्यमी, लोधा ग्रुप तीन हजार करोड़ करेगा इन्वेस्ट
87 उद्यमी जिले के आयोजन में होंगे शामिल, 9700 करोड़ के उद्यम होंगे स्थापित
अयोध्या, अमृत विचार। आध्यात्मिक नगरी के नाम से जानी जाने वाली अयोध्या जल्द ही उद्योग नगरी के रूप में भी निखर कर सामने आएगी। इसके लिए 162 उद्यमियों ने जिले में अपना उद्यम लगाने का मन बनाया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19 फरवरी को होने वाली निवेशकों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के 75 उद्यमी शामिल होंगे। वहीं पर भूमि पूजन भी होगा। कुल 9700 करोड़ के निवेश की उम्मीद जगी है। सबसे अधिक इन्वेस्टमेंट द अभिनंदन ऑफ लोधा ग्रुप तीन हजार करोड़ रुपये का करेगा।
राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद से अयोध्या में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए हर कारोबारी बेकरार है। अब तक कुल 162 उद्यमियों ने उद्योग लगाने के लिए इच्छा जाहिर की है। 75 उद्यमी सेरेमनी में शामिल होने के लिए लखनऊ जाएंगे, जबकि 87 उद्यमियों के लिए उस दिन जिले में ही आयोजन होंगे। लखनऊ कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कराकर सभी उद्यमियों को दिखाया जाएगा। जिसमें जिले के अलावा शासन से अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने बताया कि जिन उद्यमियों को भूमि पूजन में शामिल होना है। उनके पास आमंत्रण पत्र ईमेल किया गया है। सभी अपने खर्च पर सेरेमनी स्थल पर जाएंगे।
सेरेमनी में शामिल होंगे ये प्रमुख उद्यमी
ग्रुप इन्वेस्टर इन्वेस्टमेंट इम्प्लॉयमेंट
लोधा ग्रुप समुजवाल घोष 3000 100
पक्का लिमिटेड सचिन श्रीवास्तव 550 600
महर्षि महेश योगी रामायन यूनिवसिर्टी डॉ. अखंड प्रताप सिंह 480 480
अमृत बॉटलर्स विनोद लोकवानी 250 200
भारद्वाज ग्लोबल इंफ्रावेंचर प्रा.लि. रामेंद्र सिंह 176626 100
सिबान टेक्नोलॉजी सलोनी शुक्ला 175 50
सन इंफ्राइंजीनियरिंग संतोष सिंह 150 150
सावरथिया डवलपर्स राजेंद्र अग्रवाल 125 50
द अयोध्या ग्रैंड वैदिक होटल ओपी गुप्ता 125 350
सिमी कंस्ट्रक्शन मीरा वर्मा 108 150
नोट- निवेश के आंकड़े करोड़ में हैं।
