Bareilly News: जुलाई तक चौपुला पुल से जुड़ जाएगा अटल सेतु, डेडलाइन तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेडलाइन तय, सेतु निगम का पहली अगस्त से ट्रैफिक शुरू करने का दावा

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना पुल के बाद अब चौपुला पुल को अटल सेतु से जोड़ने की डेडलाइन भी फाइनल कर दी गई है। सेतु निगम के अफसरों ने दावा किया है कि यह काम जुलाई तक पूरा करने के बाद ब्रांच पुल को एक अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले अप्रैल में काम पूरा करने का दावा किया गया था।

बजट न मिलने के कारण दोनों पुलों को जोड़ने के लिए ब्रांच पुल बनाने का काम साल 2021 से अटका था। तमाम पैरवी के बाद लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच दिसंबर में 15 करोड़ रुपये का बजट मिल पाया। सेतु निगम के डीपीएम अरुण कुमार के मुताबिक 95 मीटर लंबा ब्रांच पुल मंदिर के ऊपर से निकोगा। इसके लिए छह में से पांच पिलर बनकर तैयार हैं। दोनों पुलों के बीच 42 मीटर लंबा स्टील गर्डर रखा जाना है। यह काम दिल्ली की बीसी इन्फ्रा कंपनी ने शुरू कर दिया है। काम जुलाई 2024 में पूरा करने की डेडलाइन है जो इससे पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: हाइवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार