Hamirpur: भाई-बहन की हत्या का आरोपी निकला पड़ोसी... मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
हमीरपुर में दोहरे हत्याकांड में पड़ोसी निकाला हत्यारोपी
हमीरपुर, मौदहा, अमृत विचार। थाना बिवांर के पारा लदार गांव में वृद्ध भाई-बहन की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पारा लदार गांव में पड़ोसी ने जनपद महोबा निवासी आरोपी के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया था। पिछले आठ फरवरी को किशनदत्त सोनी (70) और उसकी बहन वृद्धा कैलाशकली (65) के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला था। हाथ भी बंधे हुए थे। घर में सामान बिखरा पड़ा मिला था। तब फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए थे।
भाई की तहरीर पर पुलिस ने चोरी के इरादे से घर में घुसकर घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज किया था। सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर लदार मोड़ आरोपी पूरन (32) निवासी पारा और हरिया उर्फ हरिकिशन पुत्र (35) पंचम लाल निवासी मिल्कीपुर कोतवाली जनपद महोबा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पूरन के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Unnao में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 42 हजार परीक्षार्थी, CCTV की निगरानी में रहेंगे केंद्र
