Farrukhabad: अयोध्या की छोटी छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास बोले- सोनिया और राहुल ने दिया ईसाई मिशनरियों को बढ़ावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सोनिया और राहुल ने दिया ईसाई मिशनरियों को बढ़ावा

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी राष्ट्र द्रोही है। कांग्रेस में जो सनातन धर्म की बात करता है उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। यह बात बुधवार को मेला रामनगरिया आए अयोध्या की छोटी छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कही। वह दुर्वासा आश्रम पर पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे।

महंत ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सनातन धर्म के विरोधी है। कमलनयन दास ने कहा कि राम मंदिर का कुछ काम अभी बाकी है। अब राष्ट्र के ऊपर जो संकट है, उसे खत्म करने के लिए काम करना होगा।

लगातार बढ़ रही जनसंख्या में विषमता चिंता का विषय है। कांग्रेस पर भड़ास निकालते हुए महंत ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के समय धारा-30 ए लगाकर हिंदुओं को बेड़ियों में जकड़ने का काम किया।

दक्षिण भारत के मंदिरों में वहां की राज्य सरकारों का होल्ड है। मंदिरों का पैसा ईसाई मिशनरियों और वक्फ बोर्ड के विकास में खर्च हो रहा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन दोनों को सनातन धर्म से कोई मतलब नहीं है। 

इन्होंने मिशनरियों को बढ़ावा देने का काम किया है। यह लोग राष्ट्र के हितैषी नहीं हैं। आजादी के समय कांग्रेस ने बाइबिल व कुरान को पढ़कर सरकारी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने का नियम बनाया था। 

वहीं गीता पढ़ने वालों को प्रतियोगी परीक्षाओं से दूर रखा। जो कांग्रेस कार्यकर्ता सनातन धर्म पर बात करता है, उसको पार्टी से बाहर निकाल दिया जाता। कमलनयन दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अन जान कहते हुए उनपर कई तंज कसे।

संबंधित समाचार