प्राचीन संस्कृति और आधुनिक तकनीक का सुंदर मिश्रण है राममंदिर: जितेंद्र सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

हमारी 20- 22 पीढ़ियों ने राममंदिर की आस में कर दिया अपना जीवन न्योछावर

अयोध्या। केंद्रीय राज्यमंत्री साइंस एवं टेक्नोलॉजी जितेंद्र सिंह बुधवार को अयोध्या पहुंचे। यहां राममंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान राम लला का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर मंत्री का सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व प्रतिनिधि रोहित सिंह ने स्वागत किया। 

इस दौरान मंत्री जितेंद्र सिंह ने बयान देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति राम लला का दर्शन करने के लिए उत्सुक है। 500 बरस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों यह कार्य संपन्न हुआ है जिसके लिए हमारी 20- 22 पीढ़ियों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

बसंत पंचमी के दिन दर्शन का मिला 'शुभ लाभ'

राममंदिर हमारी सभ्यता की पुनरजागृति का प्रतीक है। आज कटरा वैष्णो देवी उधमपुर से आस्था ट्रेन अयोध्या पहुंची है, उन श्रद्धालुओं का स्वागत करने का भी अवसर मिला है। बसंत पंचमी के शुभ दिन पर राम लला का आशीर्वाद भी मिला है।  राम मंदिर के निर्माण में टेक्नोलॉजी का योगदान रहा है। स्ट्रक्चर के निर्माण में नवीनतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।

बुनियाद भरते समय यह भी ध्यान दिया गया यह भूकंप रोधी हो। राम लला पर सूर्य की किरणे पड़े उसका भी एक तकनीकी ढंग से व्यवस्था की गई है। प्राचीन संस्कृति और आधुनिक तकनीक का एक बहुत ही सुंदर मिश्रण है। यह कल्पना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर से सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री हैं। 

यह भी पढ़ें: अयोध्या: 'रामभक्तों' की हेल्थ के लिए योगी सरकार सजग, स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 68 हजार से अधिक मरीजों ने कराया इलाज

संबंधित समाचार