जन आशीर्वाद से केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: अवधेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर श्रीगणेश कर दिया है। बुधवार को पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी  विधायक अवधेश प्रसाद ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। 

आवास पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग रहा तो 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव जीता कर दिल्ली की सरकार को बदलना है।

सभी उपेक्षित वर्गों के साथ है सपा: पारसनाथ  

जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों और नौजवानों के साथ है। बीकापुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि सभी को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव जीतना है। पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी वर्गों का विकास हुआ है।

जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया वरिष्ठ नेता छेदी सिंह, छोटे लाल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, राम सुमिरे भारती, जय सिंह यादव, अमृत राजपाल, रक्षा राम यादव, अपर्णा जायसवाल, ओ पी पासवान, चौधरी शहरयार समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढे़ं: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: डीएम

संबंधित समाचार