निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त: डीएम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर और न्यायालय परिसर के बीच कराए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क, कचेहरी रोड, निर्माणाधीन पार्किंग स्थल, सडक़, जिला पंचायत कार्यालय, सदर तहसील आदि स्थलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि निमार्ण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बता दें कि जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय, विकास भवन, जिला अस्पताल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, तहसील सदर, जिला पंचायत आदि महत्वपूर्ण कार्यालय स्थापित होने के कारण लोगों का आवागमन बना रहता है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते डीएम के आदेश पर सड़क का चौड़ीकरण, सौंदरीकरण व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं जिसके उपल्क्ष्य में डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। 

इस मौके पर निरीक्षण में उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार अकबरपुर, बार अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता मनोज पांडेय, शिवकांत पांडेय, अरविंद सिंह, पंकज तिवारी, अतुल प्रकाश तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहे। 

यह भी पढे़ं: सुलतानपुर: साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, छह गंभीर

संबंधित समाचार