बदायूं: सिपाही भर्ती परीक्षा- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रोडवेज डिपो द्वारा कमर कस ली गई है। अभ्यर्थियों की आने वाली भीड़ की संभावनाओं को व्यक्त करते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों तक बसें चलाई जाएंगीं। ताकि अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी  न हो। जिले में 17 और 18 फरवरी को परीक्षा होनी हैं। जिसमें कई केंद्र दूरस्थ स्थानों पर बनाए गए हैं।

दूर बनाए गए केंद्रों पर खास तौर पर बसों का संचालन किया जाएगा। पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर होनी है। जिसमें 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन की ओर से आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र देहात क्षेत्र में बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को हुई ब्रिफिंग में रोडवेज अधिकारियों को अतिरिक्त बसों का संचालन करने के आदेश दिए गए थे। परीक्षा में बरेली, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, कासगंज, आगरा फर्रुखाबाद सहित कई जिलों के अभ्यर्थियों की भीड़ जुटेगी।

हालांकि 60 फीसद अभ्यर्थी ऐसे होंगे जो निजी संसाधनों से परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचेगें। लेकिन 40 फीसद अभ्यर्थी रोडवेज या फिर अन्य वाहनों का सहारा लेगें। इन्हें आवागन में दिक्कत न होने पाए। इसको देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। 

रोडवेज निगम के बेड़े में हैं 102 बसें: बदायूं रोडवेज निगम के पास कुल 102 बसों का बेड़ा है। इनमें से 70से 80 बसों का संचालन प्रतिदिन हो पाता है। करीब 20 से 25 बसें खराबी के कारण वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों तक बसों का संचालन किया जाएगा। कुछ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे उन्हें आवागमन में अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।- डीके चौबे, एआरएम, रोडवेज डिपो

ये भी पढ़़ें - बदायूं: यूपी बोर्ड परीक्षा की एसटीएफ करेगी निगरानी, नकल करते पकड़े जाने पर भेजा जाएगा जेल, खुफिया तंत्र को सौंपी परीक्षा केंद्रों की सूची

संबंधित समाचार