Bareilly News: चौपला क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार: मढ़ीनाथ की रहने वाली सूरजमुखी (60) चौपुला क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बैग से आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।

सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी प्रदीप ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे सूरजमुखी फरीदपुर में भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। चौपला क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बैग में मिले आधार कार्ड से महिला की पुलिस ने पहचान की। परिजनों के अनुसार सूरजमुखी को ऊंचा सुनाई देता था। उन्हें दिखाई भी कम देता था।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: कागजों में मजबूत... मौके पर एक साल में ही धंस गई सड़कें, गुणवत्ता पर नहीं दिया ध्यान

संबंधित समाचार