Bareilly News: इंसानियत शर्मसार... बुजुर्ग ने गोवंश के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार: थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने गोवंश से दुष्कर्म किया, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार को मिला। जिस पर उन्होंने आरोपी बुजुर्ग काशीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला माली निवासी काशीराम (65) ने बुधवार को अमानवीय काम किया। उन्होंने एक खाली पड़े खंडहर में गोवंश से दुष्कर्म किया। किसी ने इस दौरान उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। वीडियो किसी तरह बजरंग दल के हाथ लगी। बुधवार को बजरंग दल के जिलाध्यक्ष सीबी गंज निवासी रोहित गंगवार ने वीडियो पुलिस को देते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराईहै। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: शादी का झांसा देकर महिला से एक साल तक दुष्कर्म, SSP के आदेश पर FIR

संबंधित समाचार