काजोल ने अपने फैंस से कहा- ‘चलो चोर पुलिस खेलते हैं, कोई तैयार है’?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का हमेशा मनोरंजन करती रहती हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट इसका उदाहरण है। अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट किया था, जिसमें वह स्पोर्ट मास्क पहने दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री को मॉल के स्वचलित सीढ़ियों (एलिवेटर) पर देखा गया। …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का हमेशा मनोरंजन करती रहती हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट इसका उदाहरण है। अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट किया था, जिसमें वह स्पोर्ट मास्क पहने दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री को मॉल के स्वचलित सीढ़ियों (एलिवेटर) पर देखा गया।

तस्वीर से ज्यादा अभिनेत्री के कैप्शन ने फैंस को उनकी ओर आकर्षित किया। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, “चलो चोर पुलिस खेलते हैं। कोई तैयार है???” उनके पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, “चलो खेलते हैं। मैं पुलिस बनूंगा और आपको पकड़ लूंगा।”

एक अन्य ने कहा, “हाहाहा.आपका कैप्शन गेम काफी मजबूत है।” अभिनेत्री को अगली बार फिल्म ‘त्रिभंगा’ में देखा जाएगा, जो ओटीटी प्लेफार्म पर रिलीज होगी।

 

संबंधित समाचार