अयोध्या: हाथरस डीएम को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
अयोध्या, अमृत विचार। हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में रविवार को दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। …
अयोध्या, अमृत विचार। हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में रविवार को दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
कार्यकर्ताओं की मांग है कि हाथरस मामले पर डीएम प्रवीण कुमार को बर्खास्त किया जाए। डीएम प्रवीण कुमार के तानाशाही के रवैये के चलते पीड़िता के परिजनों को प्रताड़ित किया गया। एसपी को तो सस्पेंड कर दिया गया लेकिन डीएम प्रवीण कुमार अभी भी डीएम के पद पर तैनात हैं। डीएम प्रवीन कुमार के तानाशाही रवैए के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। शहर के गांधी पार्क में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के बाद पुलिस ने दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
