गोंडा: अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर!, तीन दर्जन दुकानों-मकानों को ढहाया, ठेले-खोमचे वालों पर भी गिरी गाज!    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। जिला प्रशासन ने गुरुवार को एक बार फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्रशासन व पालिका के अफसरों की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर जेल रोड से अतिक्रमण हटाया गया। अवसरों के मुताबिक करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानों मकानों के अवैध निर्माण को ढहाया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

शहर के प्रमुख मार्गों पर पांव पसार चुके अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगरपालिका का अभियान शुरू हो चुका है।‌ गुरुवार को पहले दिन अम्बेडकर चौराहे से जेल रोड पर अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान चलाया गया। पहले दिन जेल रोड सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध निर्माण हटाए गए। तीन दर्जन से अधिक ठेले खोमचे वालों को भी हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने के लिए दो जेसीब‌ी मशीनें लगायी गयी थी। इस अभियान से इकट्ठा हुए मलबे को ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।

Untitled-30 copy

यह भी पढे़ं: गोंडा: बियर शॉप का ताला तोड़कर 20 हजार की शराब ले उड़े चोर, किराना स्टोर पर भी हजारों का माल किया पार

संबंधित समाचार