Bareilly News: भाजपा महिला मोर्चा ने कहा- डबल इंजन की सरकार में बढ़ा महिलाओं का सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में हुए स्मार्ट महिला सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोश गंगवार, महापौर उमेश गौतम आदि भी शामिल हुए। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है।

लखपति दीदी से लेकर किसान महिला बहनों के लिए उनके बजट में कई सारी योजनाए शुरू की गई हैं। जिससे देश की महिला आत्मसम्मान से सिर उठा कर आगे बढ़ रही हैं। वह लगातार महिलाओं को उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में कई बढ़े पदों पर PM मोदी ने महिलाओं को बैठाकर उन्हें सम्मान दिया। 

भारत की राष्ट्रपति ही ले ली जिए। आगामी चुनाव में भी महिला प्रत्याशियों को टिकट देकर चुनाव मैदान में भाजपा उतारने की तैयारी में है। कई जगह महिला महापौर से लेकर पार्षद भी हैं। सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने को लेकर बताया गया कि यह उनकी पार्टी का व्यक्तिगत मामला है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: दिल्ली के किसान आंदोलन को लेकर बनाई रणनीति, बोले- आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार

संबंधित समाचार