State level competition : लखनऊ की टीम ने बहराइच को 109 रनों से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। इंदिरा गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घााटन नगर मजिस्ट्रेट शालनी प्रभाकर ने किया। सांसद प्रतिनिधि व प्रतियोगिता के संरक्षक सुनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लखनऊ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों से जीत दर्ज की। 

लखनऊ टीम के कप्तान के नेतृत्व में टीम ने 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें 83 गेंदों पर सर्वाधिक 118 रन विनायक निगम ने बनाया। सूर्यश व अजीत ने भी 40-40 बनाए। बालिंग कर रहे बहराइच डीसीए के वैभव सिंह ने दो व अंकित, तुषार एंव त्रिपुरेश ने एक-एक विकेट चटकाया। 

7 - 2024-02-15T174238.539

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच डीसीए की टीम 23 ओवर खेलकर मात्र 123 रनों पर आलआउट हो गई।मैन आफ द मैच का पुरूष्कार विनायक निगम को दिया गया। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंपायर की भूमिका में विकास पांडेय एवं विशाल वर्मा रहे। वहीं स्कोरर की जिम्मेदारी आशुतोष बाजपेयी ने निभाई।कमेंट्री गोविंद चौहान ने की।विजयी टीम की हौसला अफजाई करते हुए प्रतियोगिता के संरक्षक व युवा भाजपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि बहराइच भले ही अति पिछ़ड़े जिलों में शुमार है। लेकिन यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। 

इस मौके पर डा. ग़यास, इशरत महमूद खान , मेजर डा. एसपी सिंह,बार एसोसिएशन अध्यक्ष मदन गोपाल त्रिपाठी , प्रेमनाथ तिवारी, खालिद खान, राशिद हुसैन चांद क्रिकेटर, शिवेंन्द्र सिंह, मन्नू सिंह, पवन चौधरी, वीके मिश्रा, अनुज मिश्रा, मशकुर सर, सबीहुलहसन, हरेन्द्रवैदवान, मनीष सिंह, आयुष चित्राँश, शादाब खान टीटी, निखिल श्रीवास्तव, देवशीष राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -समाज के लिए जिम्मेदारी उठाने को उद्योग जगत को प्रोत्साहित करेगी योगी सरकार, सीएसआर प्रमुखों से करेगी संवाद
 

संबंधित समाचार