यूपी बोर्ड परीक्षा: टोल फ्री नंबर पर परीक्षार्थियों की समस्या का होगा समाधान, शासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शासन के आदेश पर डीआईओएस में शुरू हुई हेल्प डेस्क लाइन, तैनात किए दो कर्मचारी

बदायूं, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन का समय शेष बचा है। जहां एक ओर शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं परीक्षार्थी भी अच्छे अंक लाने के चक्कर में दिन रात एक किए हुए हैं। तैयारियों में जुटे विद्यार्थी कई बार बेवजह तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। परीक्षा के दबाव की वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं।

ऐसे छात्र-छात्राएं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिस पर वह कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पर सकते हैं। वहीं शासन के आदेश पर डीआईओएस ने लोकल स्तर पर समाधान के लिए हेल्प डेस्क को शुरू कर दिया है। इसके लिए दो प्रवक्ताओं को नामित किया गया है।  

हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में 99 कॉलेजों को केंद्रों बनाया है। इन केंद्रों पर 64166 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पहुंचेंगे। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा को लेकर कड़ी तैयारी में जुटे हुए हैं। ताकि परीक्षा में अच्छे नंबर आ सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार ने बताया कि अगर परीक्षा को लेकर कोई मानसिक तनाव है, जिससे परीक्षार्थी उबर नहीं पा रहे हैं, तो वह टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 

इस नंबर पर खास बात यह है कि यहां पर की गई बात को रिकॉर्ड नहीं किया जाता है। साथ ही इस नंबर पर किसी भी दिन, किसी भी समय कॉल करके बात की जा सकती है। वहीं, दूसरी ओर विभाग की ओर से जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

परीक्षार्थी इन नंबरों पर 9457605689, 9319418609 सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ दो विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने वैदिक रुकुंम सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सर्वेश सिंह और केदार नाथ इंटर कॉलेज की प्रवक्ता आरती को नामित किया है। यह प्रवक्ता छात्र-छात्राओं की मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें- Budaun News: फरार हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़, दरोगा और आरोपी को लगी गोली

संबंधित समाचार