Banda: राजनीतिक लाभ के लिए महिला अस्मिता का सौदा कर रही TMC सरकार, BJP महिला मोर्चा ने उठाई राष्ट्रपति शासन की मांग
बांदा में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ने उठाई राष्ट्रपति शासन की मांग
बांदा, अमृत विचार। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और क्रूरतम घटनाओं की आंच धीरे धीरे पूरे देश में फैलती जा रही है। टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उसके समर्थकों के कुकृत्य की निंदा करते हुए भाजपा महिला नेत्री ममता मिश्रा ने टीएमसी की ममता सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। कहा है कि महज सियासी लाभ के लिए टीएमसी सरकार महिला अस्मिता का सौदा कर रही है।
पश्चिम बंगाल के मामले पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता मिश्रा ने महिला मुख्यमंत्री और टीएमसी की महिला सांसदों की चुप्पी पर सवाल उठाए है। ममता मिश्रा ने कहा है कि एक महिला मुख्यमंत्री के शासन में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि घटना की घोर निंदा करते हुए महिलाओं की अस्मिता को तार तार करने वाले टीएमसी नेताओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ एफआईआर करने और सरकलम करने की धमकियां दी जा रही है।
प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं के साथ सरकार के इशारे पर अभद्रता की जा रही है और उन्हें रास्ते पर ही रोका जा रहा है। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को अब टीएमसी की ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार होना होगा। कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं की अस्मिता का सौदा कर रही हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ममता मिश्रा ने कहा है कि अब ममता सरकार का अंत नजदीक आ चुका है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: प्रेम-प्रसंग में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान... शादीशुदा युवती से थे संबंध, परिजनों ने लगाए ये आरोप
