UP Police recruitment exam : सॉल्वर गैंग्स पर है पुलिस की कड़ी नजर, जैमर समेत कई सुरक्षा उपकरणों से होगी निगरानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

17 व 18 फरवरी को 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा,13 हजार 512 अभ्यर्थी होंगे शामिल 

प्रतापगढ़, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगेंगे।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस - प्रशासन ने परीक्षा को बेहतर ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारी पूर्ण कर ली है। जनपद में 17 और 18 फरवरी को 27 केंद्रों पर दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। जिसमें कुल 13 हजार 512 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। डीएम संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर केन्द्र व्यवस्थापक,सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में साल्वर गिरोह के सदस्य सेंधमारी न कर पाए, पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूर्व की परीक्षाओं में शामिल साल्वर गिरोह के सदस्य पुलिस के रडार पर हैं। उनकी हर गतिविधियों पर एसटीएफ भी नजर बनाए है। 

साल्वर गिरोह परीक्षा में सेंधमारी न कर सके इसके लिए प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर कमरों में एक जैमर लगाए जाएंगे। 48 संख्या होने पर दो जैमर लगाए जाएंगे। संवेदनशील केंद्रों पर अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस ने पूर्व में हुई परीक्षा का रिकार्ड भी खंगाला है। गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में केंद्र व्यवस्थापकों,सह केंद्र व्यवस्थापकों,सेंटर इंचार्ज आदि के साथ परीक्षा के सम्बंध में पुलिस लाइन परिसर एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा,एएसपी शिव नारायण बैश,कार्यदायी संस्था के जिला प्रबन्धक प्रो.उपेंद्र कुमार सिंह ने बैठक कर आवश्यक जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दिए।

34 (90)
उ.प्र.पुलिस सिपाही परीक्षा भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराया जाएगा। प्रश्नपत्र सख्त सुरक्षा घेरे में रहेगा। ड्यूटी में लगे अधिकारी और किसी भी कार्मिक की लापरवाही अक्षम्य है।-संजीव रंजन,डीएम प्रतापगढ़

34 (91)
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न कराई जाएगी। पुलिसवालों के ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित कर दिए गए हैं। परीक्षाओं के पुराने  रिकार्ड भी निकाले गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साइबर सेल के अलावा अन्य टीमें भी लगाई गई हैं। परीक्षा में किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो सख्त  कार्रवाई की जाएगी।- सतपाल अंतिल,एसपी प्रतापगढ़

ये भी पढ़ें -बहराइच में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पुल से लगाई छलांग

संबंधित समाचार