बहराइच : तहसीलदार ने अपने ही जारी आदेश को किया खारिज, ग्रामीण को मृतक दिखा रची जमीन हड़पने की साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तहसीलदार कोर्ट से जारी हुआ आदेश, जमीन की पैमाइश के दौरान खुली पोल

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर जमीन हड़पने की साजिश रची गई। जमीन की पैमाइश के दौरान मामले का खुलासा होने पर हडकंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर तहसीलदार ने अपने पुराने आदेश को खारिज कर दिया। पीड़ित जमीन हडपने की साजिश रचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लग रहा है।

जरवल विकास खंड के ग्राम पंचायत गण्डारा के मजरा खालेपुरवा निवासी मौल्हू पुत्र बच्चू के नाम 0.1740 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।इस जमीन की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस जमीन को हड़पने के लिए भूमाफियाओं ने कूटरचित अभिलेख तैयार कर जीबित मोल्हू को मृत दिखाकर तहसीलदार न्यायिक कैसरगंज की अदालत पर वाद सं. T202208150302482 दायर कर खातेदार मोल्हू पुत्र बच्चू को मृत दिखाकर 26 अगस्त 23 को तहसीलदार न्यायिक कोर्ट से मुन्नी पत्नी कुन्नू उर्फ श्याम लाल के नाम वरासत दर्ज करवाने का आदेश पारित करवा लिया। खतौनी में आदेश को दर्ज करवा दिया। जमीन पर कब्जे को लेकर पैमाइश कराने के दौरान मामले का खुलासा होने पर हडकंप मच गया। पीडित ने तहसीलदार न्यायिक कैसरगंज के यहां वाद दायर कर अपने को जिन्दा बताते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की। तहसीलदार न्यायिक कैसरगंज ने 30 जनवरी 24 को अपने 26 अगस्त के आदेश को निरस्त कर दिया।करीब एक महीने तक पीडित मोल्हू अपने को जिन्दा साबित करने में अधिकारियों की चौखट पर दस्तक देता रहा। बता दे कि पीडित मोल्हू के सुनील और अभिषेक दो बेटे तथा टीना और पल्लवी दो बेटियां एवं पत्नी फुलवारा भी हैं।

36 (73)

केस दर्ज कर हो गिरफ्तारी
मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के पास दौड रहा हूँ।जालसाजी कर हमारी जमीन हडपने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। - मोल्हू

होगी कठोर कार्रवाई 
इस सम्बंध में जानकारी की जा रही है।राजस्व कर्मियों की संलिप्तता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार यादव तहसीलदार

ये भी पढ़ें -UP Police recruitment exam : सॉल्वर गैंग्स पर है पुलिस की कड़ी नजर, जैमर समेत कई सुरक्षा उपकरणों से होगी निगरानी

संबंधित समाचार