Bareilly News: अभिनेत्री स्वरा भास्कर हो सकती हैं सपा की प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में सपा की ओर से बरेली सीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को उतारे जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। कहा जा रहा है कि सपा ने बनारस के बाद बरेली को अपने लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण सीटों में शामिल किया है, इसीलिए यहां मजबूत प्रत्याशी के तौर पर स्वरा को उतारने पर विचार चल रहा है।

स्वरा के चयन के पीछे पार्टी में पीडीए जिले में समीरकरणों का जिक्र किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दो बार स्वरा के बारे में अखिलेश यादव से भी चर्चा हो चुकी है। दरअसल, बरेली से सांसद संतोष गंगवार आठ बार चुनाव जीत चुके हैं। सपा का प्रत्याशी एक भी उनके सामने नहीं टिक पाया है। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर प्रवीण सिंह ऐरन जरूर चुनाव जीते हैं। स्वरा भास्कर के अलावा संजय दत्त का नाम भी पार्टी में चर्चा में है। वह पहले पार्टी के महासचिव भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: सात जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

संबंधित समाचार